One Year B. Ed Course News 2025: B.Ed की डिग्री करें मात्र 1 साल के अंदर, सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए लिया गया बड़ा फैसला

One Year B. Ed Course News 2025: भारत सरकार द्वारा भारत की शिक्षा प्रणाली में समय-समय पर महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। इन्हीं सुधारो में से एक सुधार हाल ही में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत B.Ed की डिग्री 1 वर्ष के अंतर्गत की जा सकती है। जो युवा शिक्षक के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। उन छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। एक साल के अंतर्गत B.Ed की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन युवाओं के लिए नौकरी की संभावनाएं बढ़ जाती है।

1 वर्षीय बीएड कोर्स पिछले 10 सालों से बंद था। लेकिन हाल ही में सरकारी ने इसे दोबारा से लागू करने का फैसला लिया है। इस कोर्स के माध्यम से युवा एक वर्ष में अपनी B.Ed की डिग्री कंप्लीट करके जल्द ही नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। तथा इस क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि B. Ed कोर्स क्या है?, इसके लिए पात्रता क्या है, इस कोर्स के क्या लाभ है, इस कोर्स के लिए आवेदन कैसे करना है आदि सभी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल में हमारे साथ अंत तक बन रहे।

1 वर्षीय B. Ed Course क्या है?

1 वर्षीय B. Ed (बैचलर आफ एजुकेशन) कोर्स उन छात्रों के लिए होता है। जो शिक्षक के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। जो युवा शिक्षक बनने का सपना देखते हैं। वह युवा B.Ed का कोर्स करते हैं। B.Ed के कोर्स करने के लिए युवाओं को पहले किसी विषय में स्नातक की डिग्री पास करना अनिवार्य होता है। उसके बाद ही युवक B. Ed का कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स के माध्यम से शिक्षक के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है तथा यह कोर्स छात्रों का शिक्षण कौशल विकसित करने में मदद करता है।

1 वर्षीय B. Ed Course के लाभ

  1. समय की बचत- 1 वर्षीय B.Ed का कोर्स होने की वजह से छात्रों का समय बच जाता है। जिससे वह कम समय में ही B.Ed की डिग्री प्राप्त करके अपने लिए एक अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
  2. नौकरी की संभावनाएं – B.Ed कोर्स करने के बाद युवाओं के पास नौकरी की संभावनाएं बढ़ जाती है। इस कोर्स के बाद वह सरकारी तथा निजी स्कूलों में शिक्षक के पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  3. उच्च शिक्षा के अवसर-  B.Ed की डिग्री करने के बाद विद्यार्थी M.Ed की डिग्री कर सकते हैं तथा इस संबंध में उच्च शिक्षा में भी दाखिला ले सकते हैं।
  4. सामाजिक विकास- B.Ed करने के बाद छात्र एक शिक्षक के रूप में समाज में अपना योगदान दे सकते हैं।

One Year B. Ed Course News 2025 आयु सीमा

B.Ed की डिग्री करने के लिए न्यूनतम तथा अधिकतम आयु निर्धारित नहीं की गई है। किसी भी उम्र के व्यक्ति B.Ed की डिग्री कर सकते हैं। लेकिन कई
संस्थाओं द्वारा B.Ed कोर्स में प्रवेश हेतु अधिकतम आयु निर्धारित की गई होती है।

One Year B. Ed Course News 2025 शैक्षणिक योग्यता

यदि आप लोग भी B.Ed की डिग्री करना चाहते हैं। तो आपके लिए यह आवश्यक है, कि आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री पास होना अनिवार्य है। स्नातक की डिग्री होने के बाद ही आप B. Ed के कोर्स में प्रवेश पा सकते हैं।

One Year B. Ed Course News चयन प्रक्रिया

B.Ed के कोर्स में प्रवेश हेतु आपका चयन निम्नलिखित चरणों द्वारा किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
B. Ed Course ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Step.1 B.Ed में कोर्स में प्रवेश हेतु सबसे पहले सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं तथा रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

Step2. आवेदन फार्म खुल जाएगा। आवेदन फार्म में मांगी की व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।

Step3. मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर दें।

Step4. अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

B. Ed Course ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

Step1. इसके लिए आप अपने किसी नजदीकी कॉलेज में जाकर आवेदन फार्म प्राप्त करें और उसको ध्यान पूर्वक पढ़े।

Step2. आवेदन फार्म को अच्छे से भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच कर दें।

Step3. इस फॉर्म में निर्धारित स्थान पर फोटो चिपकाए तथा हस्ताक्षर करें। इस भरे हुए फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें।

One Year B. Ed Course News महत्वपूर्ण लिंक

For More Updates Click Here

B. Ed Course Official Website 

Leave a Comment